सरायकेला : जिले में हाथियों का आतंक कोई नयी बात नहीं है. खासकर जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में आये दिन हाथियों द्वारा तबाही मचाने की बात सामने आ रही है. हाथी जान और माल दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. क्षेत्र के पीलीद के जंगलों में 25 हाथियों का झुंड होने की लगातार खबरें भी आ रही है. बावजूद ताजा वीडिओ देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे और सोचने को विवश हो जायेंगे कि आखिर इंसान इन इलाकों में कैसे रह रहे हैं. हालांकि इस वीडिओ की पुष्टि नहीं हो सकी है. यह वीडिओ तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडिओ में आप साफ देख सकते हैं, हाथी इंसानी बस्तियों के कितने करीब आ पहुंचा है, और एक नवजात बच्चा जो झुंड से बिछुड़ गया है, गांव के बच्चे उसके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहै हैं. वैसे इस वीडिओ की पुष्टि विभागीय अधिकारियों की ओर से नहीं की गई है. हालांकि क्षेत्र में हाथियों का दहशत व्यप्त है.







