
जमशेदपुर : जेएनयू के जंग की चिंगारी अब जमशेदपुर में भी देखने को मिल रही है. जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया. जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के समीप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर एबीवीपी के कई छात्र मौजूद रहे. जहां मीडिया से बात करते हुए एबीवीपी के जिला सचिव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वामदलों द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है. इन्होने बताया कि दीपिका वैसे लोगों का समर्थन कर रही है, जो देश के टुकड़े करने का नारा देती है. वैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आज पूरे देश में अपना आक्रोश प्रकट किया गया है. इसी के तहत जमशेदपुर में दीपिका पादुकोण का पुतला जलाकर जेएनयू की घटना में वामपंथी दल के विचारधाराओं का विरोध किया गया.








