
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान जोर पकड़ने लगी है. उधर बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 2 यात्री आपस में ही भिड़ पड़े और बीच सड़क पर पुलिस के सामने ही हाथापाई शुरू कर दी. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और दोनों को अपने साथ थाना ले गई. बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य यात्री के मोटरसाइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी. उधर नाराज व्यक्ति ने युवकों पर हमला बोल दिया. हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया.








