
जमशेदपुर : जमशेदपुर नया कोर्ट के पास सड़क पर झाड़ू लगा रही जुस्को की सफाई कर्मी अनीता देवी को एक बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गया. घटना के बाद अनीता सड़क पर दूर जा गिरी। सहकर्मियों ने अनीता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अनीता को सिर पर गंभीर चोटें आयी है। अनीता ने बताया कि वह भालूबासा हरिजन बस्ती में रहती है और जुस्को में सफाई कर्मी का काम करती है। बुधवार को वह नया कोर्ट के पास अपने सहकर्मियों के साथ सफाई कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक तेजी से आई और उसे धक्का मरते हुए फरार हो गयी।
[metaslider id=15963 cssclass=””]








