
चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखण्ड कार्यालय सभागार में बुधवार को एस्पायर समाजिक संगठन के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय बाल अधिकार सुरक्षा समिति के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष सह मोंगड़ा पंचायत के मुखिया शिशिर सिंकू, उपाध्यक्ष सोमनाथ सिंकू सलाहकार मंजित कोड़ा, पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्बघाटन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष शिशिर सिंकू ने की। संचालन एलईपी को-ऑर्डिनेटर सुरेश बाग ने किया। सम्मेलन में बाल अधिकार व शिक्षा अधिकार से जुड़े बिन्दुओं पर मंथन कर कई अतिथि वक्ताओं ने सुझाव भी रखे। मानकी सुरेंद्र चातोम्बा ने कहा कि यदि अपने बच्चों के अधिकार दिलाने में आपके पास समय नही है तो अभिभावक को उन बच्चों को संसार में भी लाने का अधिकार नही है। शिक्षा हर समाज की सफलता की कुंजी है। संघर्षपूर्ण जीवन जीना है तो अपने बच्चे को सबसे पहले हर वो अधिकार दिजिए जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरुरत है। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इन्द्रदेव कुमार ने बाल अधिकार के उद्देश्य के बारे में कहा कि जिस तरह हम बड़ों का अधिकार है उसी तरह बच्चों का भी समान अधिकार हैं। हर बच्चों का शिक्षा से लेकर वे सभी अधिकार होते हैं जो हर किसी व्यक्ति का होता है। उन्होंने कहा कि हम सबों को यह कर्तव्य है कि प्रखण्ड क्षेत्र में एक बच्चा ड्राप आउट न हो। इसका हर अभिभावक को शपथ लेना होगा। उपस्थित अभिभावक सह शिक्षा प्रेमियों ने बाल अधिकार को हर संभव सुनिश्चित करने का शपथ लिया। बैठक में बीईओ ने नौ जनवरी को सभी विधालय में आयोजित पीटीए दिवस में सहभागिता देकर सफल बनाने की अपील की।

सेतु पाट्यक्रम में अध्ययनरत बालिकाओं ने किया नृत्य
इस अवसर पर स्पायर संस्था द्वारा संचालित सेतु पाट्यक्रम केंद्र जगन्नाथपुर के बालिकाओं के मनमोहक न त्य प्रस्तूत कर ऊपस्थित अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया।बालिकाओं ने अपने प्रस्तूति के माध्यम से धरती माता की माहत्ता का संदेश दिया।बालाओं की नाट्य प्रस्तूति देख अभिभावक ने काफी प्रसंशा किया। अभिभावकों ने स्पायर संस्था की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि इन ड्राप आउट बच्चियों को इस स्तर तक पहूँचाने के लिये स्पायर संस्था की भूमिका सराहनीय है। कार्यक्रम में सरकार से बालक व बालिका आवासीय विधालय क्षेत्र में खोलवाने की भी मांग उठी। इस अवसर पर जिला परिषद अभिषेक सिंकू, मुखिया नितिमा हेम्बरम, रोयवारी लागुरी, वीणा केराई, मंजू हेस्सा, सरिता कुंटिया, पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार सिंह, बाल अधिकार सुरक्षा समिति जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सह मुखिया शिशिर सिंकू, नोवामुण्डी प्रखण्ड अध्यअ सह मानकी सुरेंद्र चातोम्बा, उपाध्यक्ष सह मुण्डा सोमनाथ सिंकू, सलाहकार मंजीत कोड़ा, नरकांत कोड़ा, संग्राम सिंह, विकास महापात्र, एस्पायर ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर वी. रमना, एस रमेश, सुरेश बाग, पूनम पुरती, वार्ड सदस्य पदमा देवी, गीता देवी, सुरेश हेस्सा, रंजन गोप, भगवानो नायक, मुखिया राय भूमिज, मानकी कृष्णा सिंकु, मुण्डा अंतिम सिंकू, तुलसी किशोर गोप, कृष्णा जोजो, बिशाल गोप, रायमुनी सिंकू, हरिश पुरती, धर्मदेव गोप, रुपेश सरकार, हेमान्शु प्रधान, महेश्वर गोप, गुरुचरण गोप, अरुण गोप, लक्ष्मी कुमारी, महावीर दिग्गी सहित अन्य उपस्थित थे।








