
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को नगर पंचायत के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी ने नव निर्वाचित विधायक समीर महंती का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया. इस अवसर पर विधायक श्री महंती ने कहा कि विकास को गति देने के लिए वह हर संभव सहयोग करेंगे. नगर पंचायत क्षेत्र की विकास में नपं विभाग बेहतर कार्य कर रही है, जहां भी उनकी मदद की जरूरत हो उन्हें बताये वे हरसंभव सहयोग करेंगे. इस अवसर पर नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा, अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पार्षद देवानंद सिंह, मो गुलाब, शतदल महतो, असगर हुसेन, रायसेन सोरेन,मलय रूहीदास, शंभु नाथ दास समेत अन्य उपस्थित थे.







