
चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड की माटीहाना पंचायत की जामिरडीहा गांव निवासी पारा शिक्षिका प्रमीला महतो पिछले करीब एक साल से अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर बिस्तर पर पड़ी हुई है. वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं. पिछले दिनों पारा शिक्षिका अपने पति तपन महतो, बेटी और पारा शिक्षक गोबिंद गोप के साथ टेम्पो में लेटकर विधायक समीर महंती से मिलने चाकुलिया पहुंची. पारा शिक्षिका प्रमीला महतो ने बताया कि वह चाकुलिया प्रखंड के बड़ामचाटी प्राथमिक बिधालय में पारा शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी, परंतु विगत एक वर्ष से बीमारी के कारण स्कूल भी नही जा पा रही हैं. कहा कि वह अपना इलाज कराने के लिए अपनी सारी जमा पूंजी (रकम ) खर्च कर दी है. शिक्षा विभाग से मिल रहे मानदेय से किसी तरह परिवार का भरण-पोषण हो पा रहा है, वे अपनी इलाज करवाने में असमर्थ हैं. पारा शिक्षक संघ के जिला सचिव गोविन्द गोप ने तत्काल एक हजार रुपये देकर सहयोग किया. मौके पर परिजनों को आश्वस्त करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि बिमार पारा शिक्षिका की बेहतर इलाज के लिये जल्द ही पहल करेंगे. उन्होंने कहा कि उसे गंगा मेमोरियल अस्पताल मे चिकित्सा के लिए भेजेंगे इसमे जो भी खर्च आयेगा विधायक अपने स्तर से करने का आश्वासन दिया है.







