
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सिमदी गांव में झारखंड ग्रामीण चिकित्सा संगठन के पंकज माहतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. बैठक में संघ के सदस्यों ने अपनी समस्या से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की. विधायक श्री महंती ने ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार के स्तर पर हरसंभव सहयोग कराने की आश्वासन दिया. इस दौरान ग्रामीण चिकित्सक संगठन के सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र और राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए एनएमसी विल मे सेक्सन 32 जो कम्यूनिटी हेल्थ प्रोवाइडर का प्रावधान रखा गया है उसके अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ प्रोवाइडर के हिसाब से अपंजीकृत चिकित्सकों को प्रशिक्षण के माध्यम से मुख्य धारा में लाया जाय. प्राइवेट एवं सरकारी डॉक्टर में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की मान्यता प्रदान की जाये और प्राथमिक चिकित्सकों को रेगुलेट रजिस्ट्रेशन करने के लिए बोर्ड का निर्माण किया जाए, जैसे राज्य की ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य मजबूत हो पाये. बैठक में धनजंय करुणामय, बलराम महतो, अपू महतो, राजा बारीक, लखन मंडी, महेश्वर मल्लिक, मिथुन कर, ग्रामीण चिकित्सा संगठन के अध्यक्ष पंकज महतो, उपाध्यक्ष विजय सीट, सचिव सुशांत महतो, अनिमेष महतो, उत्तम महतो, दिलीप नायेक, उज्ज्वल मंडल, विजय कृष्णा नायेक, संजय नायेक, बबलू मल्लिक, असीम मोहंती समेत अन्य उपस्थित थे.







