
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता रॉकी सिंह द्वारा साकची गुरूद्वरा में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जरूरतमंदो के बीच अपने परिवार ओर रिश्तेदारों के साथ साकची गुरूद्वरा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से साकची गुरूद्वारा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू, भाजपा नेता रॉकी सिंह, सतबीर सिंह, पप्पी बाबा, जगदीप सिंह, कश्मीर कौर, मंजीत कौर, लाली, साहिल, रोबिन, सनी आदि उपस्थित थे.
दूसरी ओर, टुसू पर्व के मौके पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के सहयोग से उपमुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने रात के वक्त घर-घर घूमकर ठंड से ठिठुर रहे दिव्यांगों को चिन्हित कर उनके बीच में अपने हाथों से कंबल वितरित किया ताकि ठंड से वैसे दिव्यांगों को कुछ राहत मिल सके.

जिन दिव्यांगों को कंबल दिया गया है उनमें से किसी की दोनों आंखों से नहीं दिख रहा था तो कुछ दिव्यांग चलने में असक्षम दिखे. वैसे लोगों में मुख्य रूप से मायादेवी, अभय सिंह ( दोनों आंख से नहीं दिखना), तनुजा कुमारी (चलने में अक्षम ), एसआर महतो शामिल है. इस दौरान जिला परिषद किशोर यादव, उपमुखिया सुनील गुप्ता, पंसस धर्मेंद्र चौहान के अलावे युवराज सिंह, अश्वनी उपाध्याय, सचिन पांडेय, अनिल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.







