
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सबसे बड़ा साप्ताहिक हाट प्रखंड के जामुआ पंचायत स्थित केरूकोचा में लगता है. ऐसे तो इस साप्ताहिक हाट में भीड़ रहती है, परंतु मंगलवार को मकर पर्व के मद्देनजर बाउड़ी रात है और मकर का अंतिम हाट है. उस कारण हाट में सामाग्रियों की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ हाट में अपनी आवश्यकता की विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी की. हाट में सजी कपड़ा, जूता, सब्जी और टुसू प्रतिमा की खरीदारी की. हाट में सुबह से ही खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.







