
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद अब्बास को बाइक सवार दो युवकों ने जान से मारने का प्रयास किया। बदमाशों ने बंदूक निकालकर फायरिंग करने की कोशिश की। विरोध करने पर पीछे से एक बदमाश ने उन्हें कमर में चाकू मार दी और फरार हो गए। वहां से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। मोहम्मद अब्बास ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है।
साकची से मान गो मुंशी मोहल्ला स्थित अपने घर जा रहे थे इस बीच दोनों बदमाश उनका पीछा करते हुए उन्हें हाथी घोड़ा मंदिर के पास रोका और बंदूक निकालकर फायरिंग का प्रयास किया। विवाद होने पर उनमें से एक ने पीछे से चाकू मारकर घायल कर दिया। उनका कहना है कि उन लड़कों को देखने से वह पहचान लेंगे।







