
चाईबासा : समाहरणालय सभागार चाईबासा में समाहरणालय संवर्ग संघ की एक बैठक प्रमंडलीय अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चाईबासा जिला इकाई के जिला अध्यक्ष चुनाव पर विचार-विमर्श के पश्चात कुल तीन उम्मीदवार संतोष रजकश्री, संजय कुमार व उत्पल गोपालन के नाम पर गुप्त मतदान कराया गया। मतगणना में उत्पल गोपालन को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी शकुंतला हेम्ब्रम ने श्री गोपालन को विजयी घोषित किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल चाईबासा विरेंद्र यादव, प्रमंडलीय सचिव मनोज कुमार कुन्टिया, प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष सदानंद रजक समेत समाहरणालय संवर्ग संघ चाईबासा के उपाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, ओम प्रकाश महतो, संतोष रजक, सचिव सुशील खलखो, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बानरा, संयुक्त सचिव ललितेश्वर महतो, संयुक्त सचिव मयंक कुमार, मीडिया प्रभारी पवन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विल्सन डहंगा, सुबोध कुमार, पियूष पात्रो, संजय कुमार, विजयालक्ष्मी सिंकू, मानसिंह हेम्ब्रम, राजेंद्र कुंकल, सुशील प्रधान, सुखदेव पुजहर, देवाशीष डे, दुर्गाचरण बास्के, मोहम्मद वसीम उद्दीन, मनोज देवगाम, जस्मिन सोरेन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।















