
जमशेदपुर : अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए वैश्विक महामारी बन चुके “नॉवेल कोरोना वायरस” (covid-19) के भयावह फैलाव से बचाव के लिए शासन, प्रशासन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नमन परिवार ने अगामी 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने दी. उल्लेखनीय है कि सन 2016 से जब JNU दिल्ली में देश विरोधी नारे लगे थे और राष्ट्रविरोधी तत्वों ने पूरे देश में भारत विरोधी माहौल बनाने का प्रयास किया था उसी कालखंड में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए ‘नमन ….शहीदों के सपनों की’ नामक संस्था की स्थापना की गई थी.
पहले ही वर्ष में ‘अखंड तिरंगा -सह- शहीद सम्मान यात्रा” में अपार जनसमुदाय उमड़ पड़ा था. हज़ारों हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय व वीर शहीद अमर रहें के गगनभेदी नारों ने लौहनगरी में देश भक्ति के जज्बे का जो परचम लहराया वह भावना वह जुनून वह समर्पण अद्भुत था. ये भाव एवं उसकी निरंतरता जिसका आरम्भ वर्ष 2016 से हुआ था. प्रत्येक वर्ष आयोजित अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा में दिखता रहा है.
इस यात्रा की कुछ प्रमुख विशेषताएं, जो हम सभी लौहनगरी के वासियों को गौरवान्वित करती है
- यात्रा ना केवल स्वंय में अपनी भव्यता के साथ इस राज्य का ही नहीं अपितु पूरे भारत वर्ष का सबसे भव्य अखंड तिरंगा यात्रा रहा है.
- इस यात्रा में विभिन्न समुदायों, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक संगठनों की सामुहिक, सक्रिय भागेदारी रहती है.
- हाथों में तिरंगा लिए मां भारती का जयघोष करती यात्रा में सम्मिलित हजारों की संख्या में उपस्थित ज़नसमुदाय का अनुशासित होना गर्वानुभूति प्रदान करता हैं.
- स्वतः सम्मिलित होतें हैं यात्रा में स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों के निवासी.
- मातृशक्ति की संख्यात्मक व सक्रिय भागीदारी यात्रा की अकल्पनीय उपलब्धी रही है.
श्री काले ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक ऐसे संस्था के साथ काम करने का अवसर मिला जहां देशभक्ति की, राष्ट्र शक्ति की, शहीद, शहादत को सम्मान देने की बात होती है, चर्चा होती है, कार्य होता है जहां दल नहीं दिल की बात होती है जहां माँ भारती का जयघोष होता है. इस वर्ष यात्रा को और भी अधिक गरिमामय बनाने के लिए लौहनगरी कमर कस चुकी थी, परंतु सर्वविदित है कि पूरा विश्व अभी नॉवेल कोरोना वायरस (covid-19 ) महामारी से जूझ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है. हमारे प्रधानमंत्री ने सभी देश वासियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, संयम बरतें और इस महामारी से लड़ने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं. राज्यों के शासन, प्रशासन ने भी जनहित में विभिन्न दिशा निर्देश जारी कर सचेत किया है. नमन संस्था भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए समाज व राष्ट्रहित में इस वायरस के संबंध में लौहनगरी व इसके आसपास के क्षेत्रों में 300 स्थानों पर अभियान चला कर लोगों को जागरूक करेगी. इसके लिए बस्ती, कॉलोनी, थाना, नगर स्तर पर नमन की टीम अपने स्वंयसेवकों के साथ कमर कस तैयार है. l
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा किक सभी लोगों से निवेदन करती है कि इस महामारी से बचाव के लिए जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, या किये जा रहें हैं उसका अनुपालन करें तथा खुद स्वस्थ रहें और दूसरों को भी जागरूक करें.















