
चक्रधरपुर : चाईबासा के रविंद्र भवन में आगामी 22 मार्च (रविवार) को भारतीय आजाद सेना की प्रथम विचार गोष्ठी एवं मिलन समारोह का आयोजन पार्टी के मझगांव से प्रत्याशी रहे एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के द्वारा आयोजित की गई है| बैठक में पार्टी के प्रमुख जन कार्यकर्ता तथा जिले के अन्य क्षेत्र से पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े हुए उम्मीदवारों के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का भी आमंत्रित किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री श्री गागराई ने कहा कि विचार गोष्ठी के पश्चात एक प्रेस वार्ता होगी। इसके बाद पार्टी जनों के अलावा पत्रकारों तथा अपने इष्ट मित्रों के साथ एक मिलन समारोह भी आयोजित किया जा येगा। विचार गोष्ठी दिन के 11:00 बजे से तथा प्रेस वार्ता दिन के 1:00 बजे से होगी। विदित हो कि चाईबासा में भारतीय आजाद सेना का यह पहला कार्यक्रम है जिसमें कई निर्णय लिए जा सकते हैं|















