
रांची : देश में अब तक अछूता रहा झारखंड राज्य में भी नोवल कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज मिल गयी है. बताया जाता है कि एक लड़की, जो मलेशिया से रांची आयी थी, उसकी जांच की गयी है, जिसमें कोरोना वायरस का पोजिटिव पाया गया है. मलेशिया से वह रांची लौटी थी, जिसके बाद से उनको क्वारंटाइन पर रखा गया था. उसका सैंपल लेकर जांच की गयी, जिसके बाद उक्त युवती (20 वर्षीय) में कोरोना वायरस पाया गया है. इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी गयी है. रांची के हिंदपीढ़ी स्थित मसजिद से सोमवार की तड़के तीन बजे छापामारी कर 24 लोगों को पकड़ा था, जिसमें 18 विदेशी थे. मुसलिम समुदाय की उक्त महिला भी मसजिद में ही थी. वह काफी दिनों से रांची के हिंदपीढ़ी में रहती थी. जमात की मीटिंग में भाग लेने के लिए वह महिला आयी थी. सराकर ने इसकी पुष्टि की है. अब आसपास के इलाके और तमाम लोगों की जांच शुरू कर दी गयी है कि कहीं और किसी को तो पोजिटिव नहीं थी क्योंकि उक्त महिला काफी लोगों से रांची में मिली थी. इसको लेकर झारखंड सरकार में हड़कंप मच गया है. सरकार अब सख्ती से लॉकडाउन लागू कराने जा रही है. इसके अलावा आम लोगों को भी इसको लेकर खुद को रोकने की जरूरत है. बताया जाता है कि करीब दस लोगों का चेक अप रांची के आइसोलेशन वार्ड में भरती मरीजों की जांच की गयी. इस जांच के बाद मलेशिया से लौटी एक युवती में कोरोना वायरस का पोजिटिव पाया गया है. उनको रांची के खेल गांव में पहले क्वारंटाइन में रखा गया था, जहां से उक्त युवती को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया है, जहां उसकी फिर से जांच की जायेगी. फिलहाल, यह पहली मरीज मिली है, जिसमें कोरोना वायरस पोजिटिव पाया गया है. इसको लेकर सरकारी महकमा में हड़कंप मचा हुआ है. इसको लेकर सरकार के अधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है. यह पहला मरीज आया है, जिसके बाद से लोगों में दहशत है.















