
चक्रधरपुर : समाजसेवी सह रेड क्रॉस सॉसायटी के पेट्रन एवं सेक्रेड़ हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के संस्थापक एंथनी फर्नांडो एवं उनके मित्र प्रेम राय चौधरी, रतनलाल मुखी व गंगाधर बन्दकी द्वारा मंगलवार को स्थानीय सिरकासाई स्थित कमला नेहरू स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के बीच में जरूरी खाद्य सामग्री (चावल, दाल, आलू, आटा, तेल, नमक आदि) का वितरण किया गया. मालूम रहे कि इस विकट परिस्थिति में अब तक किसी भी सरकारी व गैरसरकारी संस्था ने इन गरीब परिवारों की सुधि नहीं ली थी, परंतु एंथनी फर्नांडो द्वारा तत्काल उनकी जरूरतों को समझते हुए उनके बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. राहत सामग्री देखते ही इन लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. इस दौरान मुख्य रूप से थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को खाद्य वितरण के लिए स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद दिया गया.















