
चक्रधरपुर : महाराष्ट्र में अध्ययनरत 17 स्टूडेंट सोमवार को सड़क मार्ग से चक्रधरपुर पहुंचे. यहां सभी विद्यार्थियों की अनुमंडल अस्पताल में टेंपरेचर जांच की गयी. उसके बाद कोलकाता के लिए तीन वाहन से रवाना हुए. ये बच्चे महाराष्ट्र के औरंगाबाद आईएचएम कॉलेज में अध्ययनरत हैं. सरकार के द्वारा परमिशन दिए जाने के बाद ये बच्चे तीन बाहन से कोलकाता के लिए निकले हैं. सभी बच्चों को ओड़िशा में रोक दिया गया, जहां टेंपरेचर की जांच हुई. उसके बाद वहां से छोड़ा गया. सभी बच्चे सोमवार की दोपहर में चक्रधरपुर पहुंचे. यहां पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने टेंपरेचर की जांच की. सभी का टेंपरेचर सही पाया गया. इसके बाद सभी बच्चों को कोलकाता के लिए रवाना किया गया. इस दौरान चक्रधरपुर मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम पूरी तरह सक्रिय रही. सभी बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था करायी गयी. सभी बच्चों का कुशल क्षेम जानने के बाद यहां से रवाना किया गया.







