
जमशेदपुर : जमशेपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी बीमार पड़ गये है. सोमवार को संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी से पीड़ित है. इसको देखते हुए जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी भी अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हर दिन सेवा में लगे हुए थे. इसी बीच अचानक क्षेत्र का दौरा करते हुए विधायक की तबीयत बिगड़ गई और पेट में काफी दर्द बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें तामोलिया (जमशेदपुर पारडीह) ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के उपरांत पेट में पथरी होने की पुष्टि डॉक्टरों के द्वारा किया गया. ब्रह्मानंद अस्पताल में ही शुक्रवार को विधायक का ऑपरेशन कर उनके पेट से पथरी निकाली गई. अभी फिलहाल वो स्वस्थ है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरुचरण सोमवार को विधायक मंगल कालिंदी से मिलने ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना.







