
बहरागोड़ा : स्थानीय विधायक समीर महंती ने गुरुवार को बहरागोड़ा क्षेत्र के करीब 80 ट्रॉली, रिक्शा चालकों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. खाद्य सामग्री के पैकेट में चावल, मूढ़ी, दाल, आलू, प्याज, सोयाबीन, सरसों तेल, साबुन, सैनिटाइजर दिया गया. ट्रॉली रिक्शा चालकों के बीच खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते समय रिक्शा चालकों के चेहरे में काफी उत्साह था. उन्होंने रिक्शा चालकों के कहा कि सभी ट्रॉली वालों के लिए टी-शर्ट भी उपलब्ध कराएंगे. विधायक महंती ने कहा कि इन रिक्शा चालकों के बीच, जिनका राशन कार्ड नहीं है, इस लॉक डाउन के बाद अविलंब उनको राशन कार्ड बनवाने का कार्य प्रक्रिया में डाली जाएगी. उन्होंने कहा कि इस कोरोना जैसी महामारी के बीच हर एक ट्रॉली रिक्शा चालक अपने जान की परवाह किये बगैर कोरोना योद्धा बनकर लोगों के सामान उनके घर तक पहुंचा रहे हैं. विधायक श्री महंती ने बताया कि शुक्रवार को वह चाकुलिया क्षेत्र के ट्रॉली रिक्शा चालकों के बीच राहत सामग्री उपलब्ध करायेंगे. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, रास बिहारी साव, मदन मन्ना, मुन्ना होता, राजीव लेंका, सुमित माइती, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















