• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-hemant-soren-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोल्हान व पलामू प्रमंडल के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की, बाहर फंसे मजदूरों को लाने की बनी रणनीति, जानिये क्या कहा कोल्हान के सांसदों व विधायकों ने

April 9, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
वीडियोो कांफ्रेसिंग करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोल्हान और पलामू प्रमंडल के सारे विधायकों और सांसदों के बातचीत की. इस दौरान मुख्यमंत्री को सांसदों व विधायकों ने मजदूरों को राज्य के बाहर से लाने पर अपने सुझाव भी दिये. इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि जो आ रहें हैं उन्हें गले लगाएंगे और स्वस्थ भी बनाएंगे। विभिन्न राज्यों में फंसे छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को अब राज्य सरकार झारखण्ड वापस लाएगी. इस निमित्त तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है, आप सुझाव दें ताकि फंसे लोगों को वापस लाया जा सके. सरकार ने इसके लिए नोडल पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. फंसे लोगों को पूरी सतर्कता से सभी को वापस लाना है साथ ही कोरोना संक्रमण को भी हराना है. हर हाल में सरकार फंसे मजदूरों को लाएगी. सभी जनप्रतिनिधि उन्हें आश्वस्त करें. श्रमिक भाई अपना धैर्य बनाएं रखें. विभिन्न बड़े सामाजिक संस्थाओं की मदद से श्रमिक भाईयों तक सरकार पहुंच रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, पंचायतीराज व्यवस्था के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों का कार्य सराहनीय है.

सांसदों व विधायकों को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

श्रमिकों के लिए होगी रोजगार की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आ रहे श्रमिक भाईयों के लिए राज्य सरकार रोजगार की व्यवस्था का प्रयास करेगी. इसके लिए सरकार ने कार्य योजना तैयार कर रही है। जल्द कार्य योजना धरातल पर उतरेगी. सरकार मनरेगा पर नया गाइडलाइन लाने की तैयारी में जुटी है, ताकि अधिक रोजगार का सृजन हो सके। श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार मिलेगा.

फसलों को नुकसान हुआ है तो राहत भी देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की वजह से किसानों की फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसके आंकलन का निदेश दिया गया है। आपदा प्रबंधन के तहत फसलों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी। जहां तक किसानों को लैम्पस के माध्यम से धान की राशि के भुगतान की बात है तो किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

टीकाकरण न रुके, सभी को आनाज मिले
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि लॉक डाउन में टीकाकरण कार्य नहीं रुके। बच्चों का टीकाकरण होता रहे। हमें बच्चों एवं बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देना है। सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को जागरूक करें ताकि राशन वितरण के समय वे ग्रामीणों के साथ उपस्थित रह सभी को आनाज मिले यह सुनिश्चित कर सकें। सभी को आनाज देना सरकार का दायित्व है।

संक्रमण रोकने में सामाजिक स्तम्भ की बड़ी भूमिका होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से अपने गांव लौट रहे लोगों के लिए सामाजिक पुलिसिंग को सार्थक करना है। क्योंकि बाहर से आनेवाले लोगों में संक्रमण की संभावना हो सकती है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं। सरकार पूरी तरह से सचेत है। इस कार्य में सामाजिक स्तम्भ की बड़ी भूमिका होगी। जनप्रतिनिधि अपने स्तर से बाहर से आनेवाले लोगों की पहचान कर प्रशासन को सूचित करें, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। सामाजिक व्यवस्था को जागृत करने की आवश्यकता है। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री गोपालजी तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद विधायकगण व सांसद.

क्या कहा कोल्हान प्रमंडल के सांसदों एवं विधायकों ने
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय-जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को बताया कि जमशेदपुर प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है। बाहर फंसे छात्रों और श्रमिकों को लाने हेतु केंद्र राज्य सरकार को अपना सहयोग दे। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएगा। यह समय आलोचना का नहीं। युद्ध की स्थिति है। जहां कमी है उसे पूरा किया जाए।
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो-जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के विरुद्ध बेहतर लड़ाई लड़ रही है। श्री महतो ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार राज्य के बाहर फंसे श्रमिकों को लाने का कार्य जल्द शुरू करे तो बेहतर होगा।
खरसावां के विधायक दशरथ गगराई-विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि क्षेत्र में अभी तक एक भी संक्रमण का मामला नहीं आया है। सरायकेला खरसांवा में लॉक डाउन के दरम्यान सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है।
चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ-चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य का अंदर जो लोग फंसे हैं उन्हें अपने गृह जिला लाने की व्यवस्था होनी चाहिये। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को आवागमन की इजाजत मिलेगी। यह व्यवस्था सिर्फ राज्य के अंदर लागू होगी।
इस क्रम में चक्रधरपुर विधायक, पोटका विधायक, घाटशिला विधायक, मनोहरपुर विधायक ने अपनी भी बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा.

क्या कहा पलामू प्रमंडल के सांसदों एवं विधायकों ने…
विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी-विश्रामपुर विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि क्षेत्र के कई लोग राज्य से बाहर फंसे हैं। उन्हें वापस लाना बेहद जरूरी है।
गढ़वा के विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर-गढ़वा विधायक सह पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में कहीं भी अगर खराब चापानल की शिकायत मिलती है तो उसे तीन दिन में ठीक करने का निदेश दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अभियंता जिम्मेदार होंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में संक्रमण की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी व अन्य निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
लातेहार के विधायक बैजनाथ राम-लातेहार विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि विभिन्न राज्यों में इलाज कराने गए मरीजों को भी वापस लाना है। लातेहार में अच्छी स्थिति है। टीम भावना से कार्य हो रहा है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur accident – डोबो सड़क हादसे में घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत, परिवारों में मचा कोहराम
खबर

Jamshedpur accident – डोबो सड़क हादसे में घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत, परिवारों में मचा कोहराम

November 6, 2026
Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस
खबर

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

November 6, 2026
Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
खबर

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

November 5, 2026
Next Post
jamshedpur-new-ssp-joins-जमशेदपुर के नये एसएसपी तमिल वणन ने दिया योगदान, पूर्व एसएसपी साहेबगंज जैप में देंगे योगदान, देखिये-video, एसएसपी ने क्या कहा

jamshedpur-new-ssp-joins-जमशेदपुर के नये एसएसपी तमिल वणन ने दिया योगदान, पूर्व एसएसपी साहेबगंज जैप में देंगे योगदान, देखिये-video, एसएसपी ने क्या कहा

Lockdown में Red Cross का अभियान सर्वाधिक संतोषप्रद : जिला प्रशासन

Lockdown में Red Cross का अभियान सर्वाधिक संतोषप्रद : जिला प्रशासन

जगन्नाथपुर एसडीओ ने किया बाजार हाट और बैंक का निरीक्षण

जगन्नाथपुर एसडीओ ने किया बाजार हाट और बैंक का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 6, 2026

मेष राशिआज ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो जिसमें आप को आनंद मिले और मन प्रफुल्लित रहें। आज आप अपना धन...

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

by Team Sharp Bharat A
November 6, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के सरकारी आवासों पर अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली...

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

by Team Sharp Bharat A
November 5, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थित पांडे ढाबा के पास गुरुवार को सड़क...

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News