
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना में बुधवार को ईमानदारी की एक मिसाल देखने को मिली. बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गुदड़ी मार्केट में काम करनेवाले एक व्यक्ति ने ऐसा कार्य कर दिखाया, जो एक मिसाल बन गयी. हुआ यूं कि जेम्को निवासी एक व्यक्ति के रुपये गिर गये. 18 हजार रुपये थे. वे रुपये गुदड़ी मार्केट में स्थित एक दुकान में नौकरी करनेवाले एक व्यक्ति को मिले. लेकिन उन रुपये को पा कर उस व्यक्ति की नीयत में थोड़ी भी खोट नहीं आयी. उन रुपयों को लेकर वह बागबेड़ा थाना पहुंच गया. उसने वे रुपये वहां जमा करवा दिया. उसके बाद थानेदार राजेश कुमार सिंह के प्रयास से जेम्को निवासी उस व्यक्ति को थाने में बुलाया गया, जिसके रुपये गिरे थे. उसके बाद उस व्यक्ति को उनके रुपये वापस कर दिये गये. अतः एक मिसाल उस व्यक्ति ने कायम की, जिससे प्रतीत होता है कि आज भी ईमानदारी जिंदा है.















