
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा के पहाड़ी जंगल में गुरूवार की अहले सुबह नक्सली संगठन पीएलएफआई के नक्सलियों व चाईबासा पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन पीएलएफआई उग्रवादी पुलिस के हाथों मारे गए और एक घायल हुआ. पुलिस और पीएलएफआई के बीच दोनों ओर से फायरिंग भी हुई. जवाबी फायर में चाईबासा पुलिस नें तीन पीएलएफआई उग्रवादी को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है।जबकी एक उग्रवादी सदस्य को गिरफ्तार किये जाने की खबर है. यह भी सूचना है की पीएलएफआई एरिया कमांडर चंपा दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुइ है. चाईबासा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा के पहाड़ी जंगलों में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सदस्यों का आना जाना लगा है और कोई बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से पीएलएफआई उग्रवादियों की टोह में गुरूवार को मनमाडु बेड़ा के पहाड़ी के जंगल में सर्च अॉपरेशन चलाया गया. इसी सर्च अॉपरेशन के दौरान पीएएफआई उग्रवादी संगठनों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस की बढ़ती दबिश देख पीएलएफआई सदस्य जंगल का फायदा उठाकर भागनें लगा. इसी दौरान पुलिस के हाथों 3 उग्रवादी डेढ़ हो गया. घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जाती है. वहीं इस घटना के सबंध में पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा से पूछे जाने पर बताया की टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडुबेड़ा के पहाड़ी जंगल पर गुरूवार को सुबह सुबह पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के साथ मुठभेढ़ हुई है,इस दौरान मुठभेड़ में तीन उग्रवादी सदस्य मारा गया है जिसका शव भी बरामद कर ली गई है. फिलहाल जंगल में सर्च अॉपरेशन चल रहा है. नक्सली हो या पीएलएफआई उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ साथ मिलकर नक्सल मुक्त जिला बनाने को जंगलों में सर्च अॉपरेशन चलाया जा रहा है. इस अॉपरेशन में पुलिस को सफलता मिल रही है और नक्सलियों को बैकफुट पर भेजने में सार्थक भी हो रहें है. वहीं पुलिस का बढ़ती दबिश को देखते हुए नक्सली या पीएलएफआई उग्रवाद संगठन हताश हो रहें है.














