
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव/प्रभारी पंचायत सचिव से पंचायतों में निर्मित प्रधानमंत्री आवास निर्माण के प्रगति से संबंधित समीक्षा की, जिसमें आवास निर्माण पूर्णता की स्थिति का पंचायतवार समीक्षा की गयी. पंचायतवार प्रधानमंत्री आवास की डिमांड सूची की भी समीक्षा की गयी. साथ ही पंचायत में बने क्वारंटाइन सेन्टर की स्थिति से अवगत हुए और क्वारंटाइन में रह रहे मजदूरों की हर संभव सुविधा देने की बात कही गई. क्वारंटाइन सेंटर में खाना-पीना आदि सुविधा के बारे में जानकारी ली गयी. बीडीओ ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो इसकी सूचना प्रखंड मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम या पदाधिकारी को दें, ताकि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जा सके. बैठक में सभी पंचायत सचिव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.















