
चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मुटुरखाम के पास गुरुवार की सुबह एक ट्रक (डब्ल्यू बी 33 ए 9275) अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटने से किसी को चोट नहीं लगी है. जानकारी के अनुसार ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित हैं. चालक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मेदनिपुर से ट्रक पर कार्टून लोड कर धालभूमगढ़ जा रहा था. मुटुरखाम के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.















