
चाईबासा : लॉकडाउन के बीच विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान अपने आवासीय कार्यालय सरनाडीह में रहकर कर रहे हैं, वहीं जब मौका मिलता है विधानसभा क्षेत्र के गांव टोलों के समस्याओं का समाधान करने को जंगल बीच बसे गांव भी पहुंच रहे हैं।
गुरुवार की सुबह विधायक श्री बिरुवा टोन्टो प्रखंड में जंगल के बीच बसे केंजरा गांव पहुंचे। वहां विधायक ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और मौजूदा समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पानी की समस्या से विधायक को अवगत कराया। वहीं चेकडैम की मांग भी की। इस पर विधायक दीपक बिरुवा ने ऑन द स्पॉट अपनी निधि से केंजरा के पारुघाट में चेकडैम का निर्माण कराने की घोषणा की, ताकि उस क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर हो सके। साथ ही सालों भर वहां के किसानों को सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध सके। इस बाबत विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों साथ चेकडैम निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। इसके बाद विधायक श्री बिरुवा ने ग्रामीणों से खराब चापाकलों की जानकारी ली, गांव में ही बैठकर ग्रामीणों संग खराब चापाकलो की सूची बनाई।
वहीं आवश्यक जगह पर सोलर पंप से जलापूर्ति की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सड़क बनवाने की भी मांग की। इसके अलावा विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया।















