
जमशेदपुर : जमशेदपुर की स्वयंसेवी संस्था सृष्टि महिला विकास मंच वैश्विक संकट के इस दौर में लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुड़ी है. चाहे जरूरतमंदों के बीच राशन- पानी पहुंचाने का मौका हो या गरीबों के बीच संस्था के सदस्यों द्वारा निर्मित मास्क पहुंचाना और उन्हें कोरोना को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने को लेकर जागरूक करने की बात. हर मोर्चे पर सृष्टि संस्था के सदस्य बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रही है. रानी गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को एकबार फिर से संस्था की सदस्यों द्वारा गरीब रिक्शा चालकों के बीच इम्युनिटी बढाने के लिए होमियोपैथी की मुफ्त दवाओं का वितरण कर उन्हें नियमित रूप से इसका सेवन करने का सलाह दिया गया. संस्था के सदस्यों ने बताया कि इसके जरिए जरूरतमंद लोगों हर संभव स्वस्थ रहने और अधिक से अधिक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की गई.















