
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर धाम जाने वाली सड़क पर जल-जमाव होने से लोगों को सड़क पर अवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गुरुवार को हुई वर्षा से सड़क पर जल-जमाव हो गया. इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि पानी निकासी का विकल्प नहीं होने के कारण बरसात में सड़क पर हो रहे जल-जमाव से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

इसकी शिकायत गुरुवार को ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक समीर महंती से की. ग्रामीणों की शिकायत पाकर विधायक उक्त स्थल पर पहुंच कर चित्रेश्वर गांव की सड़क का निरीक्षण किया और विभागीय पदाधिकारी और जिला के उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर वस्तुस्थिति की सारी जानकारी देते हुए जल्द से जल्द इस पर पहल कर जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा है. इस दौरान आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, रास बिहारी साव, शेखर सिंह, सुभाष सिंह, जितेंद्र ओझा , पिंटू दास, विशाल बारीक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















