
बहरागोड़ा : माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर गुरूवार को कदमडीहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के पानीबांका गांव निवासी सुमन दास गंभीर रूप से घायल हो गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को देकर 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक कुनाल षाड़गी और भाजपा मंडल महामंत्री राजकुमार कर, भक्तिश्री पंडा सीएचसी पहुंचकर घायल युवक की सुधि ली और डॉक्टर से बात कर बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर करवा दिया है.















