
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला में गुरुवार को दो बच्चों की मौत हो गयी. मौत के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. दोनों को अलग-अलग स्थानों से सदर अस्पताल लाया गया. वैसे अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चों की मौत हो चुकी थी. जिले के सरायकेला प्रखंड के भंडारीसाई गांव के 13 वर्षीय विजय महतो को बीती रात चमकी होने पर तबीयत खराब हुई तथा उल्टी भी हुई. गुरुवार को सुबह पेट में दर्द था, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
दूसरा खरसावां प्रखंड के संतारी गांव का मामला है. जहां बच्चे को बुधवार को उल्टी हुई तथा तबीयत खराब हुई थी. गुरुवार को वह मृत हालत में अस्पताल लाया गया. दोनों को कोई बीमारी नहीं थी. वैसे मृतक के परिजनो की बातचीत व लक्षण से सांप के डंसने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, चिकित्सकों ने सांप काटने का किसी तरह की जानकारी नहीं दी है.
अगर सांप काटा होता तो जिस दिन काटेगा उसी दिन मौत होगी, लेकिन पहले दिन बुखार और फिर बच्चे की मौत कैसे होगी. फिलहाल, कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है कि मौत कैसे हुई है, लेकिन यह भी बातें सामने नहीं आयी है कि मौत का कारण क्या है. इसकी जांच तक नहीं की गयी है. वैसे लोग चर्चा कर रहे है अपनी तरफ से कि मौत का कारण क्या-क्या हो सकता है, लेकिन स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है.














