
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल कॉलोनी निवासी व झामुमो कार्यकर्ता रंजीत दास के बड़े भाई संजीत दास विगत कई माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. लॉकडाउन होने से परिवार के समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी. परिजन संजीत दास का उपचार कराने में भी असमर्थ हो गये. सूचना पाकर विधायक समीर महंती ने संजीत दास को सीएचसी भेजवाया. डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया है. विधायक श्री महंती ने जिला के उपयुक्त और जिला चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर संजीत दास को टीएमएच में इलाज के लिए भेजवाया. उन्होंने संजीत दास के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया.















