जमशेदपुर : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में चतुर्थवर्गीय कर्मी अंबिका देवी द्वारा कॉलेज के पूर्व प्रधान लिपिका दीपक दास एवं शिक्षक सुभाष दास पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले पर अभाविप ने प्राचार्य से मुलाकात कर मांग की है कि इस पूरे मामले की विश्वविद्यालय स्तर से निष्पक्ष जांच कराना आवश्यक है। प्राचार्य ने इस मामले पर बताया कि अंबिका देवी द्वारा एक शिकायत पत्र आया था । जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उसके बाद शिक्षक सुभाष दास को शो कॉज कर जवाब मांगा गया है। उनकी तरफ से अभी तक जवाब नहीं दिया गया है, जवाब देने के बाद ही किसी प्रकार का फैसला लिया जायेगा। प्राचार्य ने पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच होने की बात कही। इस पूरी घटना को देखा जाए तो इसमें बहुत बड़ी साजिश की बू आ रही है। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में पिछले तीन से चार महीनों में बहुत सारे विवाद हुए हैं। जिसका निपटारा विश्वविद्यालय के द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है। प्रधान लिपिक पद को लेकर कॉलेज में अस्थिरता का माहौल बना रहता है। प्रधान लिपिक दीपक दास के विवाद में कुलपति द्वारा उनका ट्रांसफर किया गया था। उसके बाद प्रधान लिपिका के पद पर एक बार पुनः मनोज किशोर को बैठाया गया। जिन पर बहुत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसकी जांच भी हुई थी, परंतु रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गयी। इस विवाद के बाद कॉलेज में कर्मचारियों का वेतन रोके जाने का मामला प्रकाश में आया। पिछले 15 महीनों से थर्ड ग्रेड , फोर्थ ग्रेड में काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन रोका गया था, जिसके बाद अभाविप ने प्राचार्य से लेकर कुलपति एवं कुलसचिव से बात करने के बाद उनका इस कोरोना काल में पैसा रिलीज कराया। अब एक नया मामल , इन सभी घटनाओं को देखकर यह साफ होता है कि इन सभी घटनाओं में किसी की कोई साजिश जरूर है। जिससे पूरे जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज का नाम पूरे कोल्हान में खराब हो रहा है । इसका पर्दाफाश होना अति आवश्यक है । अभाविप हमेशा ही कॉलेज के विवाद सुलझाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन से आगरा करता रहा है परंतु इन सभी विवादों के निपटारे में महाविद्यालय प्रशासन पूर्ण रूप से निकम्मी साबित हुई है। अतः अभाविप जमशेदपुर महानगर इस पूरे मामले का निपटारा करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति से यह मांग करता है कि जल्द से जल्द एक विश्वविद्यालय स्तर की निष्पक्ष जांच कमेटी का गठन कर किया जाए जिससे कॉलेज में किसी प्रकार की विवाद ना रहे।












