
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड के प्लांट हेड विनीत अग्रवाल द्वारा उनके हक अधिकार की लड़ाई कर रहे इंटक नेता नेता पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने व उनकी 8 सूत्री मांग लॉक डाउन का पेमेंट व वार्षिक छुट्टी का पैसा ग्रेच्युटी इत्यादि का लाभ लेने हेतु पूर्व दो मजिस्ट्रेट के सामने में पूरा करने का आश्वासन देने के उपरांत पूरा नही करने पर सैकड़ो महिला और पुरुष मजदूरो ने शुक्रवार की सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक कंपनी का मेन गेट के सामने प्लांट हेड विनीत अग्रवाल एवं असिस्टेंट जनरल मैनेजर स्वतंत्र पाठक का पुतला दहन किया. इन लोगों ने कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी भी की.
ज्ञातव्य हो कि पूर्व आंदोलन प्लांटेड विनीत अग्रवाल का घेराव एवं 7 कंपनी का गेट पर प्रदर्शन के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी एंव बहुत सारे प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित में कंपनी की और से आये हुये एचआर हेड ने दीपक कुमार ने आश्वासन दिया था किंतु अब तक मजदूरों का मांगो पूरा नहीं किया है और ना ही डीएलसी द्वारा बुलाई गई त्रिपक्षीय वार्ता में भाग लिया और ना ही जवाब दिया है जिससे आक्रोशित होकर मजदूरों ने शुक्रवार को पुतला दहन का कार्यक्रम किया एवं शनिवार को वे लोग सुबह मजदूर वर्ग कम्पनी गेट के सामने आमरण अनशन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्लांटेड की होगी.
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड के 1100 अस्थायी कर्मचारियों द्वारा युवा मजदूर नेता एवं अखिल भारतीय मजदूर संघ (युवा) के राष्ट्रीय सचिव राजीव पाण्डेय की अध्यक्षता में कई आंदोलन किये किन्तु इस आंदोलन का मुख्य बिंदुओं में क्रमश लॉक डाउन का बकाया वेतन का भुगतान और वार्षिक छुट्टी का पैसा ग्रेच्युटी, फाइनल सेटेलमेंट नियमत: लागू हो, चूँकि इस माँग को पूर्व में भी स्थानीय प्रबन्धन को सौंपा गया था और स्थानीय प्रबंधन ने उस मांग पत्र पर दिए गए समय सीमा के अन्दर कोई निष्कर्ष नही निकाल सकी और उनकी लड़ाई लड़ रहे इंटक नेता राजीव पांडेय पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया. इसको लेकर सारे मजदूर आक्रोशित है जिसके फलस्वरूप संघ द्वारा इसके खिलाफ नियोजित आंदोलन को सर्वसम्मति से पूरा किया गया.











