
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में झंडा गायब होने के मुद्दे को भारतीय रेल ने गंभीरता से लिया है. इस मामले को www.sharpbharat.com ने गंभीरता से उठाया था कि पिछले कई दिनों से पाइप में लगाया गया झंडा गायब था. हालांकि, झंडा गायब होने के मामले में रेलवे के प्रवक्ता ने कहा था कि चूंकि, लॉकडाउन है, इस कारण झंडा नहीं मिल पा रहा है. झंडा का रंग हल्का हो गया था और बेरंग झंडे को नहीं लगाया जा सकता था, इस कारण झंडा को अभी हटाया गया है. इसकी खबर जारी होने के बाद रेलवे मंत्रालय ने गंभीरता से लिया.

इसके अलावा रेल मंत्री पियुष गोयल ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया. सामाजिक कार्यकर्ता कौशक घोष चौधरी ने रेल मंत्री और रेलवे मंत्रालय को ट्विट कर इस खबर को पहुंचाया था. इस खबर को रेलवे मंत्रालय और केंद्रीय रेल मंत्री पियुष गोयल ने गंभीरता से लिया और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया. इस मामले में डीआरएम ने भी जवाब दिया है कि यह मसला का हल हो जायेगा और आवश्यक कार्रवाई कर दी जायेगी. तत्काल कार्रवाई करने की बात कहीं गयी है. आपको बता दें कि इस मामले को www.sharpbharat.com ने गंभीरता से उठाते हुए न्यूज को जारी किया था कि किस तरह काफी दिनों से स्टेशन पर लगाया गया झंडा ही गायब है.














