
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के भागाडीह टोला निवासी सुधीर सोय के पुत्र दुर्गा सोय की संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने घर पर दुर्गा सोय को जमीन पर पड़ा देख उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने कहा कि दुर्गा सोय की मौत संदेहास्पद है. उन्होंने इसकी सूचना थाना को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल नायक सीएचसी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की मौत किस कारण से हुई है. वहीं युवक के पिता ने कहा कि दुर्गा सोय रोजाना की तरह सुबह बाहर काम के लिए गया था. दोपहर में घर लौटा, तो खाना खाकर अंदर सो गया. जब दुर्गा की पत्नी कमरे में गई तो दुर्गा सोय को जमीन पर गिरा पाया. उसे देखर कर वह शोर करने लगी. उसे उठाकर सीएचसी पहुंचाया गया, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.















