
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी निवासी राजेंद्र यादव घर विगत दिनों आंधी तूफान में घर का छप्पर उड़ गया था. पीड़ित परिवार से मिलकर हालात का जायजा लिया एवं आर्थिक मदद किए पोटका के विधायक संजीव सरदार एवं संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष के माध्यम से बात कर आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की बात कही. इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा अरुण यादव, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, निजाम खान, शेरू खान, गोलू ओझा, जमुना यादव, मंजीत यादव, रमेश यादव, तरुण सरदार एवं रेनू यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

परसुडीह में कोरोना से बचाव के लिए यज्ञ का आयोजन
रुद्र भैरव वाहिनी द्वारा परसुडीह शिव मंदिर प्रांगण में विश्व और भारत में फैल रहे विनाश रूपी कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए माता शितला का यज्ञ तथा शांति पाठ का आयोजन किया गया. संस्थापक अंकुश बनर्जी ने कहा ‘आपके माध्यम से मैं बताना चाहूंगा माता शितला आदि शक्ति माँ दुर्गा का ही रूप माना जाता है, इनके एक हाथ मे औषधीय जल से भरा कलश और दूसरे हाथ मे झाड़ू होता है जो रोग और महामारी का सफाया का प्रतीक चिन्ह माना जाता है, इन्हें शास्त्रो में रोगों और महामारी की देवी कहा गया है अर्थात इनकी पूजा तथा यज्ञ आदि करने से देवी की कृपा से रोग और महामारी से मुक्ति मिलती है, ये हमारा मानना है”. इस कार्यक्रम में रुद्र भैरव वाहिनी के सह संयोजक सूरज मुंडा, सह संयोजक भूलन यादव, बिपिन ठाकुर,सम्भु यादव, मंगल कर्मकार, रघुनाथ पात्रो, मुकेश झा, राजू यादव, सोनू पात्रो, हरेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, रामकिशोर तिवारी, मुन्ना मिश्रा,राज नारायण यादव, राज नारायण यादव, पंडित सुरेश पांडेय आदि लोग उपस्तिथ थे.















