
बहरागोड़ा : प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में शीतला मां की पूजा सादगी पूर्ण संपन्न हुई. ग्रामीणों ने बताया कि मां शीतला की पूजा अप्रैल माह में होती है, लेकिन इस बार कोरना वैश्विक महामारी व लॉकडाउन हो जाने के कारण पूजा नहीं हुई थी. विगत दो दिन पहले गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि शनिवार को कमेटी के सदस्यों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पूजा अर्चना की जाए. आज सुबह में देवनदी से घट ला कर घट अस्थापित कर पूजा की गई. कमेटी के सदस्यों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुजारी विमल ठाकुर और प्रणववानंद पांडा ने माता की पूजा की.पूजा संपन्न कराने में कमेटी की ओर से दीपक कुमार भोल, शिव शंकर भोल, अंजन कुमार भोल, विश्वनाथ बारिक, तापस कुमार भोल आदि ने अहम भुमिका निभाई.














