
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जब्त अवैध बालू की नीलामी कराई गई। गोइलकेरा थाना अंतर्गत पोकाम एवं दलकी क्षेत्र में 40500 सीएफटी अवैध भंडारण कर रखे बालू की नीलामी में 10 लोगों ने भाग लिया. वहीं तीन व्यक्तियों के कागजातों में त्रुटि के कारण वह नीलामी में छट गए. प्रक्रियाबद्ध तरीके से हुई नीलामी में मझारी के चिटीमिटी गांव निवासी हरिचरण गोप ने 10 लाख 20 हजार रुपए में बालू प्राप्त किया. इस दौरान उपनिदेशक खान संतोष कुमार सिंह, जिला कोषागार पदाधिकारी सुदामा कुमार, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.







