• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur sidghora suryadham : लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व छठ पर सिदगोड़ा सूर्यधाम के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, श्रद्धा और भक्तिभाव का दिखा अदभुत नजारा

November 16, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में श्रद्धा और भक्तिभाव का अनुपम दृश्य देखने को मिला. छठ महापर्व के अवसर पर सूर्यधाम के दोनों छठ घाट तालाबों पर हजारों की संख्या में छठव्रती एवं श्रद्धालु उमड़े. पारंपरिक रीति-रिवाज और पूर्ण आस्था के साथ छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी एवं उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की. पूरे सूर्यधाम परिसर में छठी मइया के भक्तिमय गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस पावन अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने भी सपरिवार सूर्यधाम पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. (नीचे भी पढ़ें)

उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहीं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना एवं हवन किया तथा छठी मईया और भगवान भास्कर से जमशेदपुर सहित समस्त झारखंडवासियों के सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की. महापर्व को लेकर सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे. दोनों छठ घाट तालाबों की विशेष साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक रूप दिया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, सुगंधित पुष्पों एवं आकर्षक सजावट से संपूर्ण मंदिर परिसर और सूर्य मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी। (नीचे भी पढ़ें)

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी. वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, स्थानीय प्रशासन की तैनाती तथा सूर्य मंदिर समिति के दर्जनों सदस्य पूरी तत्परता से व्यवस्था संभालते नजर आए. समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाई. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना का यह महापर्व हमें जीवन में अनुशासन, पवित्रता, संयम और समर्पण का संदेश देता है. (नीचे भी पढ़ें)

छठ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने एवं समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व नारी शक्ति के अद्भुत तप, त्याग, निष्ठा और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। व्रतियों की कठिन साधना और समर्पण संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर समिति द्वारा महापर्व के सफल आयोजन, स्वच्छता, पवित्रता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना करते हुए समिति के सभी सदस्यों एवं सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur congress : कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ पांडेय की 22वीं पुण्यतिथि पर कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण, दिया गया सम्मान
खबर

Jamshedpur congress : कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ पांडेय की 22वीं पुण्यतिथि पर कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण, दिया गया सम्मान

November 16, 2026
Jamshedpur surya mandir chhath mahotsav : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

Jharkhand ex cm arjun munda pays tribute : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन, बिरसानगर में दी श्रद्धांजलि
खबर

Jharkhand ex cm arjun munda pays tribute : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन, बिरसानगर में दी श्रद्धांजलि

November 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News