ट्राफिक व्यवस्था एवं कम्युनिटीनंग पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर कोल्हान डीआईजी ने की बैठक, एसपी को डीसी के साथ मिलकर नई व्यवस्था धरातल पर उतारने का निर्देश

चाईबासा : अब बड़े शहरों की तरह कोलहान प्रमंडलिय मुख्यालय पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा में भी होगी ट्रॉफिक नियम शुरू।इसको लेकर मंगलवार को सिंहभूम कोलहान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह के अध्यक्षता में पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा के ट्राफिक व्यवस्था एवं कम्युनिटीनंग पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अमर कुमारपाण्डेय, चक्रधरपुर , अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय , चाईबासा की मौजूदगी में चाईबासा जिला के शहरी ट्राफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विचार – विमर्श हुई। विचार विगर्श के दौरान चाईबासा जिला के शहरी क्षेत्र में कुल 11 पोस्ट चिन्हित किये गये है ।
इननें पोस्ट आफिस चौक, बस स्टैण्ड, शहीद पार्क चौक, उर्दू लाईब्रेरी, बड़ी बाजार, सरायकेला मोड़, टाटा रोड ( सड़क के मध्य भाग में ), ताम्बो चौक, गितिलिपि चौक, खप्परसाई ओवरब्रिज, जेएमपी चौक, सिंहपोखरिया मोड़. One way एक तरफा ट्राफिक के लिए चिन्हित मार्गों में पोस्ट आफिस चौक से सदर बाजार होते हुए सदर थाना चौक, रेलवे क्रॉसिंग, खप्परसाई से रेलवे ओवर ब्रिज खप्परसाई के अन्त बिन्दु तक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र चाईबासा के आवास से रुंगटा गेस्ट हॉउस / टैक्सी स्टैण्ड तक, गधु बाजार चौक से नागड़ा चौक तक, मधु बाजार मोड़ से शहीद पार्क चौक तक शामिल है। वहीं ट्राफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 2 पुअनि, 3 सअनि एवं 30 आरक्षी प्रतिनियुक्ति / पदस्थापना किया जाना है। इसके निमित्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा चाईबासा को इस व्यस्था को सुदृढ एवं विस्तारित करने के लिए उपायुक्त के साथ समन्वय स्थापित करने योजना के तहत शुरू कराने के लिए निर्देश दिया गया।
कोरोना से बचने के लिए चाईबासा पुलिस को मिली 500 गमछे
मंगलवार को को चाईबासा सिंहभूम चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्ड्रस्टलिस्ट के सदस्यों द्वारा राजीव रंजन सिंह , पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र चाईबासा के कार्यालय में आकर चाईबासा पुलिस के लिए 500 गमछा दिया गया, ताकि कोविड -19 डियूटी में तैनात पुलिसकर्मियों / पुलिस पदाधिकारियों के बीच वितरण किया जा सके। इसके लिए मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक, चाईबासा , अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय चाईबासा को सौपा गया। उपर्युक्त कार्य हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान , क्षेत्र चाईबासा एवं चाईबासा पुलिस सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्ड्ररटरीज, चाईबासा के प्रति आभार जताया।






