
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले मंगलवार को पिछले दिनों अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत के मुंबई स्थित अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या के प्रतिशोधात्मक रूप से कैंडल मार्च निकाला गया एवं सीबीआई जांच की मांग की गयी. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से हिंदी सिने जगत के एक उभरते सिने स्टार को 10 कम्पनियों ने नस्लभेद करके 7 मिली हुए फिल्मों से हटा दिया. उससे उपजे हुए दवाब के कारण ही उन्होंने आत्महत्या कर ली. इसकी महासभा कड़े शब्दों में निन्दा करती है. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महासभा के जिलाध्यक्ष समरेश सिंह, हरे राम सिंह, राणा सिंह, अभिषेक सिंह, सोनू सिंह, राहुल तोमर, अनुराग सिंह, श्रीकांत सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह, ऋषव सिंह, प्रकाश दुबे, अजय सिंह, अनुपम सिंह, राजेश चौधरी, विवेक सिंह, जय राठौर, सागर सिंह, मोनू सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे.





