
जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो (डॉ) शुक्ला महांती आज एमकॉम की छात्राओं से गूगल मीट ऐप के जरिए रूबरू हुईं। बताया कि चूंकि परीक्षाएं टेस्टमोज ऐप्लीकेशन पर ऑनलाइन होंगी इसलिए छात्राएँ खुद भी इसकी जानकारी इंटरनेट से ले सकती हैं। अभ्यास करते रहने से उन्हें परीक्षा के दौरान सुविधा होगी। वैसे विभाग द्वारा उनकी मॉक परीक्षा तो ली ही जाएगी। वे मॉड्यूल प्रश्नपत्र को वेबसाइट से देखें और उसके अनुसार उत्तर देने का अभ्यास करती रहें। किसी भी तरह की समस्या होने पर विभागाध्यक्ष, कॉलेज के कोविड 19 सेल से संपर्क करें। वे कॉलेज को jsrwomenscollege@gmail.com पर समस्या लिख कर भी भेज सकती हैं। इस दौरान दोनों सेमेस्टर की लगभग 500 छात्राओं के अलावा डॉ दीपा शरण, विभागाध्यक्ष डॉ कामिनी कुमारी, डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ छगन अग्रवाल, डॉ सुरेश जुड़े। गुगल मीट ऐप्लीकेशन का तकनीकी समन्वयन बी विश्वनाथ राव ने किया। परीक्षा विभाग से ज्योतिप्रकाश महांती भी इस दौरान उपस्थित रहे।







