
चाकुलिया : सांसद विधुत वरण महतो ने बुधवार को चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित गौशाला का दौरा कर सांसद निधि से तीन लाख रुपये का चेक गौशाला के अध्यक्ष प्रभात कुमार झुनझुनवाला, को दिया. मौके पर सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि लॉक डाउन में देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्ववान किया था कि मनुष्य जीवन के साथ-साथ पशुओं के जीवन को भी संरक्षित करना है.कहा कि प्रधान मंत्री के अह्वान पर उन्होंने अपने लोक सभा क्षेत्र के जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला,चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित गौशाला और आज कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला को गौ सेवा कार्य के लिए सांसद निधी से तीन लाख का चैक दिया है,ताकि गौशाला में रह रही गौ माता की अच्छी तरह से देख भाल और भरण पोषण हो सके.मौके पर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला में प्रभात झुनझुनवाला ने सांसद का अभिवादन किया.मौके पर श्री झुझुनवाला ने कहा कि लाक डाउन में गौशाला आर्थिक संकट से जुझ रही है.कहा कि कार्यालय समेत गौ माता की शेड निर्माण कराना है फंड के अभाव में नही हो पा रही है.उन्होंने सांसद से अपील किया कि वे केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कामधेनु योजना को चाकुलिया में चालु कराये ताकि गौशाला को उस योजना के तहत लाभ मिल सके.मौके पर दिनेश साव,सरोज महापात्रा,सुशील शर्मा,जिप सदस्य जगन्नाथ महतो,दिनेश सिंह,सतदल महतो,साधन मल्लिक,गौशाला के आलोक लोधा,ब्रम्हदत्त अग्रवाल,नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा,अमित भारतीय समेत अन्य उपस्थित थे.













