
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं मानवाधिकार संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर विभिन्न संगठनों ने भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी का स्वागत किया। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मानद अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, महामंत्री विमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक सादे समारोह में त्रिपाठी का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हृदयानंद तिवारी, आनंदी ओझा, प्रशांत तिवारी, नवीन मिश्रा, घनश्याम पांडेय समेत कई गणमान्य प्रतिनिधियों का आशीर्वाद त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। दूसरी ओर सम्पूर्ण मानवता संघ के तत्वाधान में डॉ संजय गिरि एवं डॉ दीपा पटनायक के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम स्मारिका एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ एसआर कमलेश ने कहा कि डीडी त्रिपाठी जैसे संघर्षशील एवं मानवता की प्रखर अवाज को ये सम्मान मिलना भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभेद्य आस्त्र प्राप्त की तरह हैं, जिससे पीड़ित मानवता को लाभ पहुंचेगा। इल अवसर पर मानव कल्याण संघ के कई डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन और संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे। जिनमें समीर कर, राशु भुइयां, अशोक साहू, गुड़िया नन्दन, काजल मजूमदार, घनश्याम पाण्डेय, अशोक कुमार गुप्त, विजय सिंह, भीम सागर, राजू डॉन समेत अन्य शामिल थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह होता है, जो व्यवस्था को अंदर ही अंदर खोखला करता जाता है। यदि सही समय पर इसका इलाज नहीं हुआ, तो जिस तरह काठ का अस्तित्व खत्म हो जाता है उसी तरह समाज भी अपनी मूल पहचान खो देता है। इसलिए सम्पूर्ण राष्ट्र को इस बीमारी से बचाने और इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है। जिस तरह मानव कल्याण संघ चिकित्सा के क्षेत्र में बीमारियों के खिलाफ जंग लड़कर मानवता की सेवा करता है, हमारा संगठन भी सार्थक रूप में मानवता के हर हक की सुरक्षा की लड़ाई किसी भी प्लेटफॉर्म पर लड़ने को तत्पर रहेगा।







