
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा निवासी चंदा सिंह को झारखंड प्रदेश क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज (अखंड भारत) का अध्यक्ष बनाया गया है. इसकी स्वीकृति क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र क्षत्रिय ने दी है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि चंदा सिंह झारखंड प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करेगी. इस संबंध में चंदा सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि जल्द ही वो झारखंड में संगठन का विस्तार करेगी. गौरतलब है कि चंदा सिंह इससे पहले एक समाजसेवी तथा शिक्षिका भी हैं. वीरांगना में जिला संयुक्त महासचिव के पद पर काम कर चुकी हैं. इसके बाद सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट में भी शामिल है. इस बीच उन्हें करणी सेना में महासचिव के पद के लिए सम्मानित किया गया. करणी सेना के बाद उन्होंने असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस को ज्वाइन किया. ह्यूमन राइट्स के बैनर तले चंदा ने गरीबों की मदद की. साथ ही कई असहाय महिलाओं की सहायता की। अपने घर पर वह गरीब बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाती हैं.







