
जगन्नाथपुर : जल, जंगल, जमीन के नाम पर चुनाव लड़कर सत्ता हासिल करने वाली झामुमो पार्टी अपनी राह से भटक गई है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने साननंदा व मोंगरा गांव में हेमंत सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। श्री कोड़ा ने कहा कि झारखंड वनोपज अधिनियम 2020 हम आदिवासियों के लिए काला कानून है। इस अधिनियम से जंगल में रहने वाले आदिवासियों पर आदिवसियत न होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होने सभी आदिवासियों से आग्रह करते हुए कहा आदिवासी होने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने में सारी ताकतें लगा दें। इस काला कानून के असलियत को गांव व टोला तक ले जाने के लिए प्रत्येक पंचायत में सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा। गांव में इसके प्रति जागरुकता अभियान चलाकर सरकार की मंशा के बारे में बताया जाएगा। जंगल ही आदिवासियों का रक्षा कवच है। ‘हेमंत है तो हिम्मत है’ को झारखंड की गद्दी से उतारना होगा। झामुमो ने पहले तो झारखंड को बेचने का काम किया, अब हमारे जंगल को बेचने का तैयारी है। इस दौरान एससी मोर्चा प्रखंड संतोष पान, इस्लाल सिंकू, शशि दास, बंसत गोप, करन लागुरी, जयंती कोड़ा, बिल्लू लागुरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







