
चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने विभिन्न विभागों से संबंधित संवाद के लिए अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है। इस संबंध में श्रीमती कोड़ा ने पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अरवा राजकमल को पत्र प्रेषित कर अपने स्तर से मनोनीत किए गए सांसद प्रतिनिधियों की सूची दी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र 10 (अ०ज०जा०) के जिला में केंद्र एवं राज्य सरकार के सूचीबद्ध विभागों में उनकी अनुपस्थिति में संवाद के आदान-प्रदान के लिए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किये जा रहे हैं। सांसद की अनुपस्थिति में उनकी ओर से संवाद का आदान-प्रदान ये मनोनीत प्रतिनिधि ही करेंगे।
सांसद के मनोनीत प्रतिनिधि
- अम्बुज राय चौधरी (8294944367)-वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग/ योजना -सह- वित्त विभाग।
- रंजन बोइपाई (7992277477)- वाणिज्य कर विभाग/ मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग।
- कृष्णा सोय (7766001666) – पंचायतीराज/ श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग।
- नीला नाग (9006152882)- महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग।
- राजकुमार रजक (7667526461)- पथ निर्माण विभाग/ परिवहन विभाग।
- सुनीत शर्मा (9304840927) – शहरी विकास विभाग।
- घनश्याम गगराई (7292879568) – स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।
- त्रिशानु रॉय (7979908591) – गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग/ खान एवं भूतत्व विभाग।
- जीतेन्द्र नाथ ओझा (7992273427) – ऊर्जा विभाग/ उद्योग विभाग।
- विकास वर्मा (7903868668) – जल संसाधन विभाग/ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।
- अभिजीत चटर्जी (8002857239) – भवन निर्माण विभाग।
- डॉ नंदलाल गोप (9939588845) – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
- राकेश सिंह (9939318511) – राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग।
- लखन बिरुवा (8789694948) -खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग/ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग।
- प्रदीप विश्वकर्मा (9431374256) – कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग/ विधि विभाग।
- विश्वनाथ तमसोय (9304715331) – ग्रामीण विकास विभाग/ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा मामले विभाग।
- शंकर बिरुली (8340782584) – कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग/ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग।
- अनीता सुम्ब्रूई (9801158704)- उच्च तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग।







