
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकेला में पहले नक्सलियों ने वन विभाग के 12 भवन को उड़ाया तथा दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया, फिर दूसरे ही दीन बरकेला-चाईबासा मार्ग को लैंड़ माइंस बिछा कर उड़ाने की घटना का अंजाम दिया. इस घटना को लेकर 48 घंटे बाद चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों पर नकेल कसने और मामले की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे लेकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान बरकेला पहुंचे हैं. इसके साथ ही पुलिस ने कोल्हान जंगल में माओवादियों की घेरेबंदी के लिए बड़े पैमाने पर ऑपेरशन शुरू कर दिया गया है. कोल्हान व सारंडा के सीमावर्ती पहाड़ियों पर सर्च ऑपेरशन चल रहा है. बताया जाता है की कोल्हान-सारंडा के बीहड़ में कई बड़े माओवादी नेताओं के छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली है. इसी सूचना के आलोक में ऑपरेशन शुरू किया गया है. इस ऑपरेशन में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर के सैकड़ों जवान शामिल हैं. ज्ञात हो कि विस्फोट में उड़ाए गए भवनों की भी पुलिस तलाशी ले रही है. तलाशी में कई घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किये गये हैं. वन विभाग के 12 भवनों व सड़क को केन बम लगा कर माओवादियों ने नुकसान पहुंचाया थाय
हो सकते है कई बड़े इनामी नक्सली नेता
कोल्हान व सारंड़ा तथा पोडाहाट क्षेत्र में सूचना है कि 100 से 150 की संख्या में नक्सलियों का मूवमेंट चल रहा है, जिसमें कान्डे होनागा जो पांच लाख का इनामी है, वहीं मिसिर बेसरा एक करोड़ तथा अनमोल दा 25 लाख, मेहनत उर्फ मोछू 15 लाख जैसे इनामी नक्सली जो वर्तमान में इन क्षेत्रों में नक्सलियों का शीर्ष नेता के रूप में है और चमन उर्फ लम्बू, कान्डे होनागा की पत्नी अनिति होनागा, जीवन कंडुलना, सुरेश मुण्डा, अमित मुण्डा सहित 100/150 की संख्या में माओवादियों का क्षेत्र में आवागमन होने की चर्चा है.














