
जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य के आंदोलन करने वाले पूर्व विधायक का सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर में टाटा स्टील के चल रहे संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हमला कर दिया. बताया जाता है कि सूरज सिंह बेसरा बिष्टुपुर गोपाल मैदान में संवाद के कार्यक्रम वह देखने के लिए गए हुए थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी दौरान उनके ऊपर हमला कर दिया. बताया जाता है कि महिलाओं ने उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. बाल खींचकर मारा. इसके बाद लोगों ने उनको बचाकर निकाला. इसके बाद उनको घायल हालत में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती है. उन पर हमला क्यों किया गया इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई. (नीचे देखे पूरी खबर)

वैसे महिलाओं की टीम बिष्टुपुर थाना भी गई थी जहां सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ शिकायत भी की गई है. वही सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि उनको भी नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर यह हमला किसने कराया और क्यों किया गया है.












