
जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर की छात्रा बार्बी राज ने बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 87 अंक हासिल किया है. बार्बी राज शहर के प्रतिष्ठित प्रमोटर और मेसर्स समय कंस्ट्रक्शन ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की प्रमुख और समाज सेविका भारती सिंह कि सुपुत्री है. मैट्रिक की परीक्षा में भी बार्बी ने बेहतर प्रदर्शन किया था. परिजनों और शुभचिंतकों ने बार्बी को इस सफलता पर बधाई दी है.

केवी के हर्षित कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के छात्र हर्षित कुमार सिंह को सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. हर्षित ने 12वीं साइंस की परीक्षा में यह सफलता अर्जित की है. इस तरह हर्षित स्कूल टॉपर रहे हैं. उनकी इस सफलता पर परिजनों व स्कूल परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.














