
चाकुलिया : चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती निवासी मजदूर मो नईम के पुत्र मो रिजवान ने इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में जिला में टॉप-20 शामिल होकर और प्रखंड टॉपर होकर चाकुलिया का मान बढ़ाया है. मंगलवार को चाकुलिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा में मो रिजवान के घर पहुंच कर उसे पेन, डायरी और गमछा भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान भाजयुमो के सुरेश सिंह, संजय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














